अमेरिका में हुई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की चेकिंग
(International) पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्‍बासी को अमेरिका की हालिया यात्रा के दौरान सामान्‍य सुरक्षा जांच के गुजरना पड़ा। इस बात से पाकिस्‍तान मीडिया बेहद नाराज है और वहां इसकी फुटेज चलाई जा रही है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्‍तानी सरकार के व्‍यक्तियों पर वीजा बैन और अन्‍य प्रतिबंध लगाए जाने पर विचार हो रहा है। वॉशिंगटन ने सोमवार को 7 पाकिस्‍तानी कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगाया। इन पर शक था कि उनका परमाणु कारोबार से जुड़ाव है।
पाकिस्‍तानी टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही फुटेज में अब्‍बासी अपनी पैंट दुरुस्‍त करते नजर आते हैं। इसके बाद वह अपना बैग और कोट उठाते हैं और सिक्‍युरिटी चेक से बाहर निकल जाते हैं। चैनलों के अनुसार यह अमेरिकी एयरपोर्ट का दृश्‍य है। अब्‍बासी पिछले सप्‍ताह एक निजी यात्रा पर अपनी बीमार बहन को देखने अमेरिका गए थे। हालांकि, वहां उनकी मुलाकात अचानक उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस से हो गई, जिन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में उनसे कहा कि उन्‍हें आतंकी समूहों को पोषण देने की अमेरिका की चिंता को लेकर और प्रयास करने होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।