सीलिंग के विरोध में आज 2500 बाजार 8 लाख दुकानें बंद
(DELHI, DELHI) सीलिंग के विरोध में व्यापारी आज दिल्ली बंद रखेंगे। यह घोषणा व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का दावा है कि 28 मार्च को दिल्ली में 8 लाख से ज्यादा दुकानें और 2500 बाजार बंद रहेंगे। बंद को कामयाब बनाने के लिए ऑल दिल्ली ट्रेडर्स एंड वर्कर्स एसोसिएशन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फेडेरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन और फेस्टा जैसे बड़े व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद के दौरान रामलीला मैदान में व्यापारियों की विशाल रैली भी होगी। सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि 28 मार्च का दिल्ली बंद ऐतिहासिक रहेगा।


रैली के लिए व्यापारियों ने अलग-अलग बाजारों से 500 से अधिक बसों की व्यवस्था की है। पिछली बार जब बाजार बंद हुए थे तो व्यापारी और उनके कर्मचारी अपनी दुकानों के बाहर बैठे रहे थे। अबकी रामलीला मैदान पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे भी होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।