ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नियुक्तियां रोक आरक्षण में विभाजन करे सरकार
(DELHI, DELHI) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को फिर से प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। बोलें कि प्रदेश में गरीबों दलितों और पिछड़ों की नहीं सुनी जा रही है। अफसर मनमानी कर रहे हैं। मांग उठाई कि नियुक्तियां रोककर सरकार पहले पिछड़ा और दलित वर्ग के आरक्षण में विभाजन करे।

गन्ना शोध संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा तथा दलितों के आरक्षण में अति दलित का आरक्षण कोटा अलग किया जाए। इस बात पर संतोष जताया कि उनके आवाज उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर बोला है। प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि बिहार की तर्ज पर प्रदेश में भी शराबबंदी की जाए। गरीबों की बर्बादी की सबसे बड़ा कारण शराब ही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।