पत्रकार हत्याकांड में पूर्व मुखिया के बेटे ने किया सरेंडर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा
(BIHAR, BIHAR) भोजपुर के गड़हनी के पत्रकार नवीन निश्चल और विनोद कुमार हत्याकांड के दूसरे नामजद आरोपी व पूर्व मुखिया सजीदा परवीन के बेटे डब्लू मियां ने बुधवार को आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसकी गरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन डब्लू ने एसआईटी को छकाते हुए बुधवार को आरा कोर्ट के एसीजीएम 7 प्रणव शंकर के समक्ष सरेंडर कर दिया।

एसीजीएम ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए आगामी नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मालूम हो कि मुख्य नामजद व पूर्व मुखिया के पति हरशु मियां को एसआईटी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।