सरकार ने इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा दिया है। पहले इस स्कीम के तहत केवल संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ही आते थे अब इसका फायदा असंगठित क्षेत्र को भी मिलने वाला है। इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरूवार को कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने मंजूरी दे दी है।
मोदी सरकार के इस फैसले से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले एम्प्लॉय को भी सामाजिक सुरक्षा कवर जैसे पीएफ और पेंशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको बता दें कि अभी तक असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवर का प्रावधान नहीं था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।