नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को वापस ले आएगी सरकार : सीतारमण
(India) जाब नैशनल बैंक से 12,600 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को सरकार भारत वापस ले आएगी। यह कहना है रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का। टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण में गुरुवार को सीतारमण ने यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि एनडीए ने भ्रष्टाचार रहित सरकार दी है। रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमें इसके लिए सावधान रहना होगा कि सिस्टम ऐसी कमियों को बढ़ने का मौका न दे। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी भाग गए हैं, हम उन्हें वापस ले आएंगे।' अपने उद्घाटन भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सुधारों के लिए तैयार है और उन्होंने गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को 'बोल्ड' कदम बताया। मोदी सरकार के दौरान सुधार के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'जीएसटी में शुरुआती कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन सरकार ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है। इसे रद्द करने के लिए कई तरह के दबावों का सामना किया, लेकिन सरकार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और जीएसटी जैसे 'बोल्ड' फैसले लेने की हिम्मत रखती है।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।