39 भारतीयों के शव लेने 1 अप्रैल को इराक जाएंगे वीके सिंह
(India) इराक में मारे गए 39 भारतीयों का शव अपने देश वापस लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह 1 अप्रैल को इराक दौरे पर जाएंगे और 2 अप्रैल वह भारतीयों के शवों के लेकर भारत वापस लौटेंगे। इन शवों को भारतीय वायुसेना की मदद से सबसे पहले अमृतसर लाया जाएगा जिसके बाद पटना और फिर कोलकाता ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बगदाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी इराकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। जैसे ही इस मामले में हरी झंडी मिलेगी जनरल वीके सिंह दिल्ली से बगदाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा था कि करीब 40 भारतीयों को इराक के मोसुल से आईएसआईएस आतंकी संगठन ने अगवा कर लिया था लेकिन उनमें से एक खुद को बांग्लादेशी मुसलमान बता कर बच निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा था कि शेष 39 भारतीयों को बादूश ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।