शिवराज चौहान ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन के मामले अदालती कार्रवाइयों के चलते लंबित हैं। वे नहीं चाहते हैं कि अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन के बगैर कोई परेशानी हो, इसलिए रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
राज्य में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने संबंधी सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। सभी पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।