सीलिंग पर अनशन से पीछे हटे केजरीवाल
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग के मुद्दे पर प्रस्तावित अपना अनशन टाल दिया है। केजरीवाल ने इस महीने के शुरू में कहा था कि शहर में अगर सीलिंग की कार्रवाई 31 मार्च तक नहीं रूकी, तो वह अनशन करेंगे। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय दो अप्रैल से सीलिंग के मामले की रोजाना आधार पर सुनवाई करने जा रहा है और आप सरकार ने इस मामले में दो वकीलों को नियुक्त किया है। आप की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कई व्यापारी संगठनों और वकीलों ने केजरीवाल से अनशन नहीं करने की अपील की थी क्योंकि इससे न्यायालय नाराज हो सकता है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल हालात की मॉनिटरिंग की जाएगी। लिहाजा मुख्यमंत्री ने अपनी अनशन टालने का फैसला किया। बता दें कि 9 मार्च को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अमर कॉलोनी में व्यापारियों के बीच जाकर कहा था कि अगर 31 मार्च तक सीलिंग नहीं रुकी तो वह अनशन करेंगे। केजरीवाल द्वारा अनशन कैंसिल करने पर कांग्रेस, बीजेपी और पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने उन पर हमला किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।