(India)
केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे ने देर रात हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पटना में सरेंडर कर दिया है। शनिवार (31 मार्च) को भागलपुर की एक अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके कुछ ही घंटों के बाद शाश्वत ने सरेंडर कर दिया। शाश्वत भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा से संबद्ध एक मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रहे हैं। शाश्वत देर रात अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित महावीर मंदिर के पास पहुंचे और सरेंडर किया। हालांकि पटना पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है। अपने खिलाफ दर्ज FIR को पूरी तरह झूठ बताते हुए अर्जित ने कहा कि वह इंसाफ के लिए ऊपरी अदालत में जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समर्पण करने से पहले उन्होंने कहा , “मैं सरेंडर करने जा रहा हूं, हमलोग ऊपरी अदालत में जाएंगे, मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठ है।” शाश्वत चौबे ने कहा कि अगर जय श्री राम कहना अपराध है तो वह भी अपराधी हैं। शाश्वत चौबे ने कहा कि इस मामले में नाथनगर पुलिस का रवैया असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि आखिर बम फेंकने वालों पर, गोली चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इससे पहले उन्होंने समर्पण करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वह कोई अपराधी नहीं हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।