जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
(India) जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 आतंकवादियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां जिले के द्रागाद इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। घेराबंदी और तलाशी अभियान से घबराए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए 8 आतंकियों को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी जख्मी हो गया है। इधर खबर यह भी है कि शोपियां के कचदूरा इलाके में भी पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैध ने बतालाया है कि कचदूरा इलाके के एक घर में छिपे 4-5 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। लेकिन ऐसी आशंका है कि इस घर में कुछ आम नागरिक भी फंस गए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।