इसरो को उम्मीद जीसैट-6ए से दोबारा हो सकता संपर्क कोशिश जारी
(DELHI, DELHI) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया है कि 29 मार्च को प्रक्षेपति उपग्रह जीसैट-6ए के सक्रिय होने की वजह से इससे फिर से संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि गुरूवार को आंध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से जिओसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल (जीएसएलवी) के प्रक्षेपण के दो दिन बाद ही जीसैट-6ए से उसका संपर्क टूट गया था।

इस बारे में इसरो के प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि हमारे पास उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन उपग्रह से संपर्क स्थापित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब भी गड़बड़ी होती है उपग्रह 'सेफमोड' में चला जाता है और तुरंत पहले वाली स्थिति में वापस आ जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।