कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी
(International) अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बंदूकधारी महिला यहां पहुंची और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर है। गोलियां बरसाने के बाद महिला हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला हमलावर ने अपने सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली। भारतीय समय अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि लंच के दौरान ये शूटआउट हुआ। हमले में घायल हुए चार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है वह घायल युवक हमला करने वाली महिला का प्रेमी था। घायल युवक के साथ दो महिलाओं को भी गोली लगी है जिनका उपचार चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।