मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लिस्ट में आतंकी गतिविधियों के लिए इंटरपोल से वांछित बताया गया है। लिस्ट में उन सभी के नाम हैं जो पाकिस्तान में रह रहे हैं, वहां से संचालित हो रहे हैं या फिर ऐसे संगठनों से जुड़े हैं जो आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में हैं।
लिस्ट में पहला नाम अयमान अल-जवाहिरी का है। जवाहिरी को कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि जवाहिरी अभी भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कहीं रह रहा है। लिस्ट में जवाहिरी के कुछ सहयोगियों का भी नाम है, जो उसके साथ ही छिपे हैं। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाजी मोहम्मद याहा मुजाहिद, अब्दुल सलाम, जफर इक़बाल का भी नाम इस लिस्ट में हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।