अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन के लिए चंद्रबाबू नायडू ने की केजरीवाल से मुलाकात
(India) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केन्द्र के खिलाफ अपनी पार्टी तेदेपा द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन हासिल करने के अपने प्रयासों के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा तत्काल उपलब्ध नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि नायडू ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत विशेष राज्य के दर्जे (एससीएस) के मुद्दे और केन्द्र की ओर से राज्य के साथ हुये अन्याय पर बातचीत की।

आंध्र प्रदेश को एससीएस का दर्जा देने में केन्द्र की असमर्थता के बाद पिछले महीने तेलगू देशम पार्टी( टीडीपी) ने राजग से अपना समर्थन वापस ले लिया था। पार्टी ने इस मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया है। माना जा रहा है कि नायडू ने आप से केन्द्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन भी मांगा है। लोकसभा में आप के चार सदस्य हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।