प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो देश के संविधान निर्माता कहे जाते हैं उनके सम्मान में किसी भी सरकार ने उतना नहीं किया जितना हमने किया। एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा डॉक्टर अंबेडकर के आदर्श का मूल तत्व है शांति और भाईचारा। अत्यंत गरीब लोगों के लिए काम हमारा करना मिशन है।
ऐसा पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर सीधे बोला हो। हालांकि इससे पहले उनकी पार्टी के ही कई नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपनी असहमति जताते हुए यह कहा कि सरकार दलितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए एससी-एसटी एक्ट पर पिछले महीने दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह कहा था कि उत्पीड़न का केस दर्ज करने के बाद किसी तरह की फौरन कार्रवाई से पहले पुलिस की तरफ से प्रारंभिक जांच सात दिनों के अंदर होनी चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।