बता दें कि सलमान को गुरुवार (पांच अप्रैल) को जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में 20 साल बाद सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सलमान को दोषी करार दिया और पांच साल की सजा सुनाई थी। एक्टर पर इसी के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। सलमान की सजा की समयावधि तीन साल से अधिक है, लिहाजा उन्हें जमानत सिर्फ सेशन कोर्ट ही दे सकता है। समय की कमी के चलते गुरुवार को वहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में सलमान को गुरुवार की रात जेल में ही काटनी पड़ी थी। जोधपुर सेंट्रल जेल में वह कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक संख्या-दो में रखा गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।