इलाहाबाद विश्वविद्यालय क्लास रूम में घुसकर छात्र को मारी गोली
(Allahabad, Allahabad) इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्लास रूम में गुरुवार को एमए फर्स्ट ईयर के एक छात्र नागेंद्र सिंह को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने गोली मार दी। घायल छात्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी की पहचान सरदार सिंह के रूप में की गई है जो जौनपुर के बदलापुर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, निजी दुश्मनी के तहत यह हमला किया गया। हमले में घायल छात्र की स्थित सामान्य है। उसके सीने में बाईं तरफ गोली लगी है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है और वह खतरे से बाहर है। जसरा के रहने वाले नागेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले हिंदू हॉस्टल को लेकर नागेंद्र की सरदार सिंह के साथ दुश्मनी हुई थी और बाद में सरदार सिंह को हॉस्टल से निकाल दिया गया था जिसका बदला लेने के लिए उसने क्लास में घुसकर नागेंद्र पर गोली चलाई। आज ही सरदार सिंह दिल्ली से आया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।