नेपाल के प्रधानमंत्री कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। ओली का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा के तीसरे दिन नेपाली प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पंतनगर में जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। वह वहां ब्रीडर सीड प्रोडक्शन सेंटर और एकीकृत खेती परियेाजना का निरीक्षण करेंगे। ओली को विश्वविद्यलाय में डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।