जैसे ही सलमान को जोधपुर सेषन कोर्ट से जमानत देने की खबर सामने आई उनके फैन्स खुषियों में झूमते हुए दिखे।
गौरतलब है कि साल 1998 में दो काले हिरण का षिकार करने के जुर्म में दोषी करार दिए गए बाॅंलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। सलमान फिलहाल जोधपुर सेद्रले जेल के अदर बंद है। उनकी जमानत याचिका पर जोधपुर सेषन कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आइये जानते है
इससे पहले जिन जज को सलमान के इस केस की सुनवाई करनी है उन जज का आधी रात को तबादला कर दिया गया है। राजस्थान के 87 जजों का एक साथ तबादला किया गया है जिसमें सलमान के केस की सुनवाई करने वाले जज रविंद्र कुमार जोशी का भी नाम शामिल है। जज ने शुक्रवार को सलमान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस वजह से उन्हें बेल नहीं मिल पाई थी। जज का कहना था कि मामले को विस्तार में पढ़े बिना फैसला नहीं सुनाया जा सकता इसलिए इस फैसले को सुरक्षित रखा जाएगा।
बता दें कि 1998 में काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सलमान को पांच साल की सजा होने के बाद की उनके वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी थी जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई लेकिन जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया और सुनवाई को शनिवार तक टाल दिया। जिसके चलते आज फिर सलमान के केस में सेशन कोर्ट में सुनवाई होनी है। फिल्हाल सलमान जोधपुर की सैंट्रल जेल में बंद हैं। जेल में सलमान खान को बाड़ा नम्बर दो में रखा गया है और कैदी नंबर 106 दिया गया है।
ं
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।