मोतिहारी पहुंचे पीएम सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह को करेंगे संबोधित लोको फैक्ट्री समेत कई परियोजनाओं की होगी शुरुआत
(India) धानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई परियोजनाओं की सौगात देने के लिए सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में आयोजित सम्मेलन में बिहार और चंपारण को कई सौगात देने के लिए वहां पर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और कुछ देर बाद वह मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित स्वच्छाग्रही सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री आठ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें केंद्र के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रलय की लगभग 1186 करोड़ की दो बड़ी योजनाएं भी शामिल हैं। इनमें पटना की मेगा सीवरेज योजना है, जिसमें सैदपुर सीवरेज नेटवर्क, पहाड़ी एसटीपी, पहाड़ी सीवरेज सिस्टम और पहाड़ी सीवरेज स्कीम है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।