जकरबर्ग ने मानी गलती अमेरिकी कांग्रेस से लिखित में मांगी माफी
(DELHI, DELHI) कैंब्रिज एनालिटिका मामले में नाम आने के बाद से फेसबुक सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी गलती भी मानकर माफी भी मांगी थी। सोमवार को एक बार फिर से जुकरबर्ग ने अमरीकी कांग्रेस से मांफी मांगी है। इतना ही नहीं इस बार उन्होंने लिखित में मांफी मांगी है।

जकरबर्ग ने माना कि उनकी कंपनी ने अपने यूजर्स के डाटा लीक को लेकर जरूरी कदम नहीं उठाए। जकरबर्ग ने ये भी कहा कि फेसबुक यूजर्स के डाटा का गलत इस्तेमाल पिछले कई सालों से हो रहा था और कंपनी ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए थे। जिसके लिए वो माफी चाहते हैं।

जकरबर्ग को अपनी इस गलती की वजह से काफी कुछ सहना पड़ रहा है। लोगों की प्राइवेसी के साथ हुए खिलवाड़ की वजह से अमेरीकी सीनेट के सामने उनकी आज पेशी भी होगी। उन्हें अमरीकी सीनेट में मंगलवार को पेश होना है। यह पेशी सीनेट पैनल के सामने 87 मिलियन यूजर्स के डाटा चोरी होने के मामले को लेकर होगी।वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जकरबर्ग ने अपने इस्तीफे की बातों से इनकार किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल किया गया था। इसी चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को राष्ट्रपति बने थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।