बिहार IRCTC  टेंडर घोटाले में लालू के घर सीबीआई का छापा राबड़ी और तेजस्वी से पूछताछ
(Patna, Patna) भारत बंद में जहां सबसे ज्यादा हिंसा और उपद्रव की खबरें बिहार से आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर इसी गहमा-गहमी के बीच मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। आईआरसीटीसी टेंडर घोटाला मामले में लालू के पटना स्थित घर पर यह छापेमारी की गई है।

छापेमारी के दौरान राबड़ी घर में मौजूद थी। इस दौरान सीबीआई ने घर की तलाशी ली ओर राबड़ी देवी से पूछताछ भी की। लालू के बेटे तेजस्वी से भी सीबीआई ने सवाल पूछे। यह पूछताछ लगभग चार घंटे तक चली।

2006 के रेलवे होटल टेंडर मामले में सीबीआई ने लालू समेत राबड़ी, तेजस्वी यादव, सरल गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल, विजय कोचर, विनय कोचर पर आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने इससे पहले बताया था कि होटल आवंटन में 32 करोड़ की जमीन को करीब 65 लाख में दे दिया गया। लालू पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।