DGP से मिलीं विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी कहा मेरे पति को फंसाया जा रहा है उन्हें इंसाफ दीजिए
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर बुधवार सुबह पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह से मिलने पहुंचीं। उन्होंने डीजीपी से अपने पति के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

संगीता सेंगर ने कहा कि उनके पति को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ दिलाने की मांग की है। विधायक की पत्नी के पीड़िता के आरोपों को झूठा बताते हुए उसका नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।