जम्मू-कश्मीर कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 2-3 आतंकियों को घेरा
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। खुडवानी इलाके के वानी मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना के राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की।
घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी घिरे हो सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।