सुशील कुमार ने लगातार तीसरे काॅमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, दक्षिण अफ्रीका के रेसलर को 1 मिनट 20 सेकंड में हराया
(India) कोस्ट.कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को रेसलर सुशील कुमार ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल और राहुल अवारे ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में गोल्ड, जबकि बबीता कुमारी ने 53 किग्रा फ्रीस्टाइल (नार्डिक) में सिल्वर जीता। 76 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में रेसलर किरण भी ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं। सुशील कुमार ने महज 1 मिनट 20 सेकंड में फाइनल मुकाबला जीत लिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा के खिलाफ 80 सेकंड में 10 अंक हासिल कर लिए। इसके बाद टेक्निकली सुपरवीजनिली ग्राउंड पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 29 मेडल (14 गोल्ड, 6 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीत चुका है। मेडल टैली में वह तीसरे स्थान पर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।