कुलभूषण जाधव मामला मे आज होगी अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई
(DELHI, DELHI) अंतरराष्ट्रीय अदालत में आज भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर सुनवाई होगी। पाकिस्तान की सैन्य अदालत से जासूसी और विध्वसंकारी साजिशें रचने के आरोप में फांस की सज़ा पाए कुलभूषण जाधव के मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों ही पक्ष इस मामले में अपने-अपने सबूत अंतरराष्ट्रीय अदालत के सामने रख चुके हैं। अब ये देखना होगा कि इस सुनवाई में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय क्या निर्णय प्रक्रिया शुरू करेगा या दोनों पक्षों से और सबूत मांगेगा।

इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि भारत सरकार इस पूरे मामले को लेकर मुस्तैद है और हरसंभव प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि पिछले साल भारत की ओर से कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे के सामने अपना लिखित पक्ष रखा गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गई हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।