डी कंपनी के तीन गुर्गे गिरफ्तार शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हत्या की रच रहे थे साजिश
(India) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को जान से मारने की योजना बनाने वाले डी कंपनी (अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम) के तीन गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि तीनों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान आरिफ, अबरार तथा सलीम के रूप में हुई है। इनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। ये लोग श्री रिजवी की हत्या करने की योजना बना रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि बुलंदशहर में डी कंपनी के कुछ गुर्गे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग लगातार डी कंपनी के संपर्क में थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।