उन्‍नाव गैंगरेप में अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा, "योगी आदित्यनाथ"
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने शुक्रवार को तड़के उनके इंदिरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधायक को हजरतगंज स्थित सीबीआई कार्यालय में ले जाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई टीम ने एसआईटी को भी तलब किया है। जो उन्हें इस मामले में जुड़े अब तक के दस्तावेज सौंपेंगी। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले में गुरुवार को विधायक पर रेप का रिपोर्ट दर्ज किया गया था। हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा था कि विधायक की गिरफ्तारी करेंगे कि नहीं। गुरुवार की देर रात सीबीआई को पूरा मामला सौंप दिया गया था। शुक्रवार की सुबह में सीबीआई की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। सीबीआई तीन से चार टीमों में बटकर काम कर रही है। आज पीड़िता के गांव जेल और पीड़िता से भी पूछताछ की जा सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।