मेनका गांधी ने कहा बच्ची से बलात्कार पर सरकार करेगी कानून में सुधार
(India) एक तरफ जहां हाल में नाबालिगों से बलात्कार के चलते लोगों में जबरदस्त गुस्सा है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार पर मौत की सज़ा के लिए कानून में सुधार करने की योजना बना रही है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉस्को) एक्ट में सुधार लाने का विचार कर रही हैं। वर्तमान में नाबालिग के साथ वहशियानापन तरीके से पेश आने और उसके साथ बलात्कार पर पॉस्को एक्ट के तहत उम्रकैद तक का प्रावधान है।

मेनका ने कहा- मैं कठुआ और हाल में बच्चियों के साथ हुए रेप केस को लेकर काफी दुखी हूं। मैं और मंत्रालय का यह विचार है कि पोस्कॉ एक्ट में संशोधन किया जाए ताकि 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार पर उन्हें मौत की सज़ा दी जा सके।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।