अम्बेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- जय भीम सभी दलों को भी याद आए 'संविधान निर्माता'
(India) दलितों के हकों के लिए लड़ने वाले और संविधान के निर्माण में अहम योगदान निभाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 127वीं जयंती है। इस मौके पर देश की राजनीतिक पार्टियों (बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सपा) आदि के अलावा और अन्य संगठन अपने स्तर पर देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर से करेंगे। प्रधानमंत्री आंबेडकर जयंती के मौके पर एक वीडियो के साथ ट्विट कर लिखा, 'सभी देशवासियों को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं। जय भीम!'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।