आंबेडकर जयंती छत्तीसगढ़ पहंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
(CHANDIGARH, India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे वहां बीजापुर में ''ग्राम स्वराज अभियान और आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वे केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य आश्वासन कार्यक्रम- आयुष्मान भारत की शुरुआत के सिलसिले में एक स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि देश में ऐसे करीब 21058 गांव है जहां एससी, एसटी समेत दलितों की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है । ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के जन प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे इन गांवों में शिविरों का आयोजन करें । इसकी शुरूआत आज प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर से करेंगे । इस दिन प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा सांसदों एवं जन प्रतिनिधियों से दलित बहुल गांव में सरकार की सात महत्वपूर्ण जन कल्याण योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को कहा है । इस अभियान के अंतर्गत गरीब कल्याण से जुड़ी उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को शत प्रतिशत लागू करने पर जोर दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।