सिविल लाइंस स्थिति पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाले गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े 192 सदस्यों ने वोट डाले। जिसमें से विष्णु कोकजे को 131 मत मिले। जबकि प्रवीण तोगड़िया खेमे के राघव रेड्डी को महज 60 मत मिले। वहीं वीएचपी के नए अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन 5 बजे करेंगे।
चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की जयंति पर लोकतंत्र की जीत हुई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विष्णु सदाशिव कोकजे अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रवीण तोगड़िया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वीएचपी लोगों को जोड़ने में भरोसा करती है न कि उन्हें तोड़ने में। संगठन में सभी का स्वागत है।
विश्व हिंदू परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पहली बार शनिवार को चुनाव हुआ। जिसमें लंबे समय से चला आ रहा है प्रवीण तोगड़िया का दबदबा खत्म हो गया। विहिप के नए अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे बन गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।