प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिवसीय स्वीडन और ब्रिटेन की यात्रा पर आज होंगे रवाना-विदेश दौरा
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वीडन और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। अपनी इस यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और प्रगाढ़ करने को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के साथ व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश वापसी के दौरान 20 अप्रैल को बर्लिन में भी कुछ देर के लिए ठहरेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में मोदी स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचेंगे। यहां वह अपने स्वीडिश समकक्ष स्टीफन लोफवेन से व्यापक वार्ता करेंगे तथा भारत नोर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में फिनलैंड नार्वे डेनमार्क और आईसलैंड के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।

मोदी ने फेसबुक पर लिखा भारत और स्वीडन के बीच दोस्ताना रिश्ता है। हमारी साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा खुले समावेशी एवं नियमों की बुनियाद पर टिकी वैश्विक व्यवस्था के प्रति कटिबद्धता पर आधारित है। स्वीडन हमारे विकास पहलों में एक मूल्यवान साझेदार है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।