कठुआ रेप केस 28 अप्रैल तक टली सुनवाई आरोपी की बेटी ने की CBI जांच की मांग
(India) कठुआ, उन्नाव और सूरत सहित देशभर से आ रही दुष्कर्म की खबरों ने देश में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं आज से कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई जिसके बाद केस को 28 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

कठुआ रेप मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिया की सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दी जाए। वहीं आरोपियों के वकील अंकुर शर्मा ने कहा कि हम नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हैं। मामले की सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।