कपूर ने मामले की जांच सीबीआई को स्थानांतरिक करने की भी मांग अपनी याचिका में की है। इसके अलावा याचिका में मामले की पीड़ित के परिजनों के लिये मुआवजे की भी मांग की गई है।
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और डी वाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने राजावत और कपूर की तरफ से पेश हुईं वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की तरफ से बढ़ाए गए प्रतिवेदन पर विचार किया। इस प्रतिवेदन में दोनों याचिकाओं पर अत्यावश्यक आधार पर आज ही सुनवाई करने का अनुरोध किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।