गर्व की बात ये है कि ओबामा फाउंशेन के लिए चुने गए 20 लोगों के नामों में से एक नाम भारतीय महिला का भी है। ग्लोबल सोशल चेंज टैक्नलॉजी की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर प्रीति हरमन को ओबामा की फाउंडेशन मेंबर्स में से एक चुना गया है। द ओबामा फाउंडेश ट्विटर हैंडल के जरिए इन सभी नामों की घोषणा सोमवार को की गई। एक भारतीय के अलावा बाकी 19 लोग जो चुने गए हैं वो अमेरिका, यूके, फिलीपिंस, हंगरी, साउथ अफ्रीका से हैं।
इनके अलावा यूएस में रहने वाले एक भारतीय मूल के नागरिक नवदीप कांग भी इन 20 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। ओबामा फाउंडेशन का मेंबर बनने के बाद भारतीय महिला हरमन ने कहा कि मैं दुनियाभर के आविष्कारिक लोगों के साथ काम करने जा रही हूं इसके लिए मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। फाउंडेशन के साथ काम शुरू करने के लिए अब मैं और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। हरमन ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को मजबूत करने का है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।