एयर इंडिया के पायलट ने दूसरे पायलट को दी कुल्हाड़ी से मारने की धमकी
(DELHI, DELHI) एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट की ओर से अपने सहयोगी पायलट को धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद एयर इंडिया ने जांच के आदेश दिये हैं।आरोप है कि एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट ने अपे सहयोगी पायलटों को कम से कम दो बार विमान में कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला करने की धमकी दी। जांच के आदेश दिए जाने के साथ ही एयर इंडिया ने वरिष्ठ पायलट को निर्देश दिया था कि अगले आदेश तक वह एक निर्देश देने वाले के रूप में अपनी ड्यूटी न करें। हालांकि उनके ‘ट्रेनरशिप प्रशिक्षण देने को पिछले सप्ताह वापस बहाल कर दिया गया।

पहले मामले में प्रशिक्षक पायलट ने कथित तौर पर मार्ग जांच कर रहे सेफ्टी पायलट को क्रैश कुल्हाड़ी इस्तेमाल करने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षक पायलट ने प्रशिक्षु पायलट को कोलकाता से दीमापुर जा रहे एयर इंडिया के 709 विमान के कॉकपिट में 18 जनवरी 2018 को सहयोगी पायलट पर कुल्हाड़ी इस्तेमाल करने की धमकी दी।

वहीं 26 जनवरी 2018 को वरिष्ठ प्रशिक्षक ने कथित तौर पर अपने सहयोगी पायलट के साथ दोबारा दुर्व्यवहार किया। सूत्रों के मुताबिक जांच अब भी जारी है और प्रशिक्षक ने इस मामले में पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।