मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस मे फैसला सुनाने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर
(DELHI, DELHI) साल 2007 में हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट केस में जस्टिस रविंद्र रेड्डी का इस्तीफा मुख्य न्यायाधीश ने नामंजूर कर दिया गया है। इसके साथ ही जस्टिस रेड्डी की 15 दिनों की छुट्टी की मांगों को भी रद्द कर दिया गया।

2007 में हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट मामले में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए धमाके के मामले में NIA की विशेष कोर्ट ने मामले में असीमानंद समेत सभी 5 आरोपियों को बरी कर दिया है। करीब 11 साल पहले 18 मई 2007 को हुए इस धमाके में करीब 9 लोगों की मौत हुई थी वहीं 58 लोग घायल हुए थे। पिछले 11 साल में इस मामले में कई तरह के नाटकीय मोड़ आए।

इस मामले में फैसला सुनाने के कुछ घंटों के अंदर एनआईए कोर्ट के जज रविंद्र रेड्डी ने सभी को चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस्तीफा देने के बाद छुट्टी पर चले गए। लेकिन आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जज रेड्डी के इस्तीफे को नामंजूर करते हुए उनकी 15 दिन की छुट्टी की मांग भी रद्द कर दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।