सूरत रेप कांड में खुलासा 35 हजार में खरीदी गई थीं मां - बेटी
(India) सूरत में जघन्य तरीके से एक 11 साल की बच्ची की रेप के बाद की गई हत्या में राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का यह भी दावा है कि उसने मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची की मां विधवा है और वे दोनों राजस्थान के गंगापुर के रहने वाली थी। दोनों को 35 हजार रुपए में खरीदकर सूरत लाया गया था और उनमें बंधुआ मजदूर के रूप में काम कराया जा रहा था।

कठुआ कांड रेप कांड की चार्जशीट सामने आने के दो दिन गुजरात के सूरत जिलें में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव जब पुलिस को मिला तो उसके शरीर में 80 से ज्यादा चोट के निशान थे।पुलिस ने आरोपी की पहचान हरसाई गर्जर के रूप में की है जो राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर का ही रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के दो अन्य भाइयों हरिसिंह ओश्र अंबरीश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद मामले की तह तक पहुंचा जा सका।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।