लागू हुआ 12 साल से कम की बच्ची के बलात्कारी को मौत की सजा का कानून
(India) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट द्वारा लाए गए पोक्सो एक्ट में बदलाव वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। देश में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को मोदी कैबिनेट ने पोक्सो एक्ट में बदलाव किए थे, जिनमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वाले आरोपियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की इस अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद 12 साल से कम उम्र की बच्ची के बलात्कारी को मौत की सजा का कानून देश में लागू हो गया है।
एएनआई के मुताबिक, कैबिनेट की अध्यक्षता शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके आवास पर की गई थी। यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली थी। बता दें कि कठुआ गैंगरेप, उन्नाव गैंगरेप, सासाराम रेप और सूरत रेप केस के बाद देश में बलात्कारियों को फांसी देने की सजा देने की मांग जोर से उठने लगी थी। देश के कई जगहों में बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराधों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए इन मामलो को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।