(India)
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसे 4 साल में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले 3 अप्रैल को भी महाराष्ट्र पुलिस ने एनकाउंटर में 3 नक्सलियों को मार गिराया था। इसमें दो महिलाएं शामिल थीं। गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ इतापल्ली के बोरिया जंगल में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गढ़चिरौली के इस एनकाउंटर में नक्सल लीडर साईनाथ और सीनू भी मारे गए। हालिया दिनों में यह पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बीते दिनों से महाराष्ट्र पुलिस राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस इलाके में ग्रामीणों और नक्सलियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरें आती हैं इसलिए इलाके से नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस की तरफ से यह अभियान दो दिनों से चल रहा था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।