अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलितों और मजलूमों की सुरक्षा संविधान करता है। राहुल ने कहा 'जो हमारे देश में संस्थाएं हैं सभी को हमारे संविधान ने दिया है। इस देश में सभी संस्थाओं की नींव संविधान है और आज के समय में सभी संस्थानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों को बिठाया जा रहा है और उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
मोदी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट को कुचला जा रहा है और उसे दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर संसद को रोक रखा है। उन्होंने कहा आम तौर पर विपक्ष संसद को रोक कर रखती है लेकिन पहली बार सरकार ने संसद को रोक रखा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।