SCO बैठक मे सुषमा ने उठाया मुद्दा  बोलीं- शांति और समृद्धि का है दुश्मन  आतंकवाद
(India) शंघाई कॉपरेशन ऑर्गानाइजेशन (एससीओ) के रक्षा तथा विदेश मंत्रियों की बैठक आज यहां शुरू हो गई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इसमें भाग ले रहीं हैं। एससीओ की रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक एक ही वक्त में हो रही है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि आतंकवाद जीवन शांति और समृद्धि जैसे मूल मानवाधिकारों का दुश्मन है।

आपको बता दें कि निर्मला कल रात यहां पहुंची। रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की बैठक जून में किंगदाओं शहर में होने वाली एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत हो रही हैं। जून में होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग ले सकते हैं। भारत और पाकिस्तान पिछले ही साल इसके सदस्य बने हैं और उसके बाद शीर्ष- मंत्री स्तर की यह पहली बैठकें है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।