एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह सभी 11 शव रविवार सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हो सकते हैं। शायद इनकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई होगी।
समूचे गढ़चिरौली जिले में खोज अभियान जारी है। इस क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने लगभग चारों तरफ से सील कर दिया है। नक्सलियों को ढूंढ़ निकालने के लिए जंगलों गांवों पहाड़ियों और घाटियों में खोज अभियान जारी है। जिले में नवीनतम अभियान के तहत कम से कम छह नक्सली ढेर हो चुके हैं। हालिया मुठभेड़ सोमवार को जिमलागट्टा के राजाराम कनहिला गांव में हुई थी। मृतकों में अहेरी दलम का कमांडर भी शामिल है जिसकी पहचान नंदू के रूप में हुई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।