इस मौके पर मोदी ने कहा- "आज पंचायत दिवस भी है। बापू के सपनों का साकार करने का एक अवसर है क्योंकि महात्मा गांधी ने बार-बार दोहराया था कि भारत की पहचान भारत के गांवों से है। देश के विकास के लिए यह बहुत जरूरी है। मैं सभी सरपंचों और प्रधानों से अपील करता हूं कि वे अपने क्षेत्र में कुछ काम ऐसे करें जिनके बारे में वे अपनी अगली पीढ़ियों को बता सकें कि ये काम उन्होंने किया था।"
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल केंद्रीय पंचायती राज और कृषि तथा कृषक कल्याण मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित रहे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।