बलात्कारी आसाराम के पास करोडो की संपत्ति के मालिक, 4 करोड़ भक्त का दावा
(India) जोधपुर की अदालत ने आसाराम के खिलाफ रेप के मामले में फैसला सुनाते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना है कि आसाराम ने ही नाबालिग से बलात्कार किया था। बलात्‍कारी आसाराम के पास अभी भी भक्‍तों की कमी है और न ही पैसे की। आसाराम ट्रस्‍ट से जुड़े लोगों का दावा है कि उसके विश्‍वभर में करीब 4 करोड़ भक्‍त हैं और गुजरात पुलिस की मानें तो आसाराम के पास 2 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की संपत्ति है।
करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति आसाराम की बताई जाती है, जिसका अधिकांश हिस्सा ट्रस्ट के नाम है। आसाराम की संस्था मुख्य रूप से पत्रिका, प्रार्थना पुस्तकें, साबुन, अगरबत्ती, धूपबत्ती और तेल जैसी सामाग्री बेचती है। इनसे की गई कमाई करोड़ों में होती है। ऋषिप्रसाद और लोक कल्याण सेतु नाम की दो पत्रिकाओं की 14 लाख प्रतियां हर महीने बिकती थीं, जिनसे करीब 10 करोड़ रुपए की आमदनी होती थी। बता दें कि आयकर विभाग की जांच ने 2300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।