कुशीनगर हादसा मे घायल बच्चों के लिए खाली कराया गया 100 किमी ट्रैफिक
(Kushinagar, Kushinagar) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दुदुई रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह मानव रहित क्रासिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। सीएम ने मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।

हादसे में घायल बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बच्चों को घटनास्थल से गोरखपुर लाने के लिए 100 किमी ट्रैफिक खाली कराया गया। आनन-फानन में हाईवे के सभी थानेदारों को तैनात कर दिया गया। चौकी इंजार्ज और सिपाही भी जगह-जगह खड़े कर दिए गए। एक जगह से घायलों के पास होने के बाद अगली जगह की लोकेशन सभी एक दूसरे को बता रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।