एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने बताया कि ऑपरेटर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस गड़बड़ी की वजह ऑटो पायलेट में आई गड़बड़ी थी। ऑपरेटर के अनुसार पायलेट ने ऑटोपायलेट मोड से विमान को मैनुअल मोड में डालकर सुरक्षित लैंडिंग करा ली थी। अधिकारी के मुताबिक ऑटोपायलेट मोड को हटाया जाना सामान्य बात है। लेकिन किसी विशेष उड़ान में ऐसा होने पर इसकी जांच की जाती है। जो इस मामले में भी की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि हमने इस मामले की जांच के लिए 2 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। दो तीन सप्ताह में समिति की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।