इस शिखर वार्ता का मकसद द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए आम सहमति बनाना और संबंधों को प्रभावित करने वाले विवादित मुद्दों को सुलझाना है। दोनों नेताओं ने ईस्ट लेक ( पूर्वी झील ) के किनारे सैर की। उनके साथ दो अनुवादक भी थे। सैर के बाद उन्होंने चाय पी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि भारत-चीन संबंधों को आगे की ओर देखने वाले पथ पर ले जाते हुए संबंधों में भविष्य की दिशा तय करते हुए। पीएम नरेंद्र मोदी और चीन राष्ट्रपति शी ने आज सुबह वुहान में ईस्ट लेक के किनारे एक साथ सैर की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।